Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में फिर चला म्यूजिक का चुंबक, ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ ने मचाया धमाल!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में संगीत का असर एक बार फिर साफ नजर आ रहा है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर जाहुँ तोर मया म’ का चौथा गीत ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ रिलीज होते ही श्रोताओं के दिलों से ऐसे जुड़ गया है, जैसे नाम के मुताबिक कोई चुंबक। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक, यह गीत तेजी से ट्रेंड करता दिख रहा है। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के तीनों गीत— ‘कनिहा ले बेनी झूला ऐ कैसे’, ‘प्रेमदीवानी’ और ‘सपना सिंदूरी सजगे’—पहले ही संगीत प्रेमियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं। चौथा गीत उसी सफल कड़ी को और मजबूत करता नजर आ रहा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हैं, जो लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नए मुकाम तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ को अपनी भावनात्मक और मधुर आवाज़ से कंचन जोशी और अखिलेश कोमल ने जीवंत बनाया है। गीत का संगीत घनश्याम गंधर्व ने रचा है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल बंशी कुंभकार की कलम से निकले हैं। गीत के नृत्य को सैमिल ने बेहद आकर्षक ढंग से कोरियोग्राफ किया है। बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सुपरस्टार लक्षित झांझी और आरवी सिन्हा की जोड़ी दर्शकों के बीच खास चर्चा में है। दोनों की केमिस्ट्री और दमदार अभिनय फिल्म की बड़ी ताकत मानी जा रही है। प्रेम, भावनाओं और संगीत से भरपूर यह गीत न केवल युवाओं को, बल्कि पारिवारिक दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। फिल्म की टीम ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस गीत को AVM यूट्यूब चैनल पर देखें, पसंद करें, शेयर करें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org