Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

हिमांशु तिवारी के टूरिंग टॉकीज श्री स्वामीनारायण सिनेमा में 70 MM पर्दे पर शिवरीनारायण मेले में देखें छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छइहा भुइया 3’!

शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिवरीनारायण मेले के माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 31 जनवरी से 16 तारीख तक, शिवरीनारायण मेला के प्रसिद्ध टूरिंग टॉकीज श्री स्वामीनारायण सिनेमा में 70 MM के भव्य पर्दे पर सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छइहा भुइया 3’ का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण परिवेश, पारिवारिक भावनाओं, हास्य और भरपूर मनोरंजन से सजी यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आई है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शिवरीनारायण पहुंचते हैं, ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शन लोगों के लिए खास मनोरंजन का माध्यम बनेगा। सिनेमा संचालक हिमांशु तिवारी ने बताया कि दर्शकों को बेहतरीन साउंड सिस्टम और शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ फिल्म देखने का अवसर मिलेगा। 70 MM पर्दे पर फिल्म देखने का अनुभव दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में ‘मोर छइहा भुइया’ भाग-1 और भाग-2 पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। इसके तीसरे भाग को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अब सभी को 31 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब यह फिल्म मेला मे धमाल मचाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org