Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

चांपा नगर के जगदल्ला में तीन गायों की मौत, ईगल गौ सेवा समिति ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

चांपा नगर के जगदल्ला में तीन गायों की मौत, ईगल गौ सेवा समिति ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

जिला जांजगीर-चांपा के चांपा नगर अंतर्गत जगदल्ला क्षेत्र में कुछ कारणों से तीन गायों की मौत हो जाने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही ईगल गौ सेवा समिति के सदस्य तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृत गायों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
ईगल गौ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य आशीष बरेठ के नेतृत्व में सेवा कार्य को अंजाम दिया गया। समिति द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से मृत गायों को सम्मानपूर्वक हनुमान धारा ले जाया गया। वहां विधिवत रूप से गड्ढा खुदवाकर, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक डालते हुए कफन-दफन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान स्वच्छता और पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा या संक्रमण का खतरा न रहे।
इस सेवा कार्य में ईगल गौ सेवा समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इनमें आशीष बरेठ, नीलेश यादव, ईशान बाजपेई, शुभम यादव, आदित्य नेताम, अमरनाथ डहरिया, सुमित बरेठ, लालू देवांगन, लालू साहू, सही सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे। सभी ने मिलकर गौ सेवा के इस कार्य को मानवता और करुणा के भाव से संपन्न किया।
स्थानीय नागरिकों ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। गौ माता के प्रति सम्मान और संवेदना दिखाते हुए जिस तत्परता से ईगल गौ सेवा समिति ने अंतिम संस्कार कराया, वह अनुकरणीय है।
क्षेत्र में ईगल गौ सेवा समिति द्वारा किए गए इस गौ सेवा कार्य की व्यापक सराहना की जा रही है और लोग समिति के सदस्यों के सामाजिक दायित्व और सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org