Tuesday, February 10, 2026
No menu items!

माघी पूर्णिमा मेला शिवरीनारायण में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘धनेश की आराधना’ का जलवा, हाउसफुल शो जारी!

शिवरीनारायण:- धर्म एवं आध्यात्म की नगरी, टेंपल सिटी शिवरीनारायण में विशाल माघी पूर्णिमा मेला 31 जनवरी से भव्य रूप से प्रारंभ हुआ है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। महानदी के पावन तट पर आयोजित इस ऐतिहासिक मेले में श्रद्धा के साथ-साथ मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

मेले के दौरान दीपक टूरिंग टॉकीज में सुपर यूट्यूब स्टार धनेश साहू की नई छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘धनेश की आराधना’ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। फिल्म के प्रतिदिन दो शो—शाम 6 बजे एवं रात 9 बजे—लगातार हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शिवरीनारायण मेला में फिल्म के प्रदर्शन का आज 8वां दिन है और दर्शकों की भीड़ लगातार बनी हुई है। फिल्म के मधुर गीत-संगीत, भावनात्मक कहानी और पारिवारिक मनोरंजन ने हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

वर्ष 2026 की यह नई छत्तीसगढ़ी फिल्म माघी पूर्णिमा मेला शिवरीनारायण में मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है।

मीडिया को जानकारी साझा करते हुए अजीत सेन तिवारी ने बताया कि विगत 30 वर्षों से माघी पूर्णिमा मेला में फिल्मों के प्रदर्शन का कार्य दीपक टॉकीज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘धनेश की आराधना’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म लगातार हाउसफुल चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org