Tuesday, February 10, 2026
No menu items!

चांपा नगर के जगदल्ला में गाय की मौत, ईगल गौ सेवा समिति ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

जिला जांजगीर-चांपा के चांपा नगर अंतर्गत जगदल्ला क्षेत्र में एक गाय की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। किसी कारणवश हुई इस घटना की जानकारी जैसे ही ईगल गौ सेवा समिति को मिली, समिति के सदस्य तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदना के साथ मृत गाय के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
ईगल गौ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य आशीष बरेठ के नेतृत्व में इस सेवा कार्य को अंजाम दिया गया। समिति द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से मृत गाय को हनुमान धारा ले जाया गया, जहां विधिवत रूप से गड्ढा खुदवाकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक डालते हुए कफन-दफन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा या संक्रमण की आशंका न रहे।
इस सेवा कार्य में ईगल गौ सेवा समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इनमें गौ रक्षक आशीष बरेठ, निलेश यादव, करण संगत, कान्हा पटेल, अमन यादव, लोकेश सिडार, राजीव यादव, गज्जू यादव, रोशन सिडार, रोशन यादव, युवराज सिडार, रितिक सिंह, ईशान बाजपाई, सियाराम, गोलू यादव, शुभम यादव, सही सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे। सभी ने मिलकर मानवता और करुणा के भाव से गौ सेवा का यह कार्य संपन्न कराया।
स्थानीय नागरिकों ने ईगल गौ सेवा समिति के इस सराहनीय प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और गौ माता के प्रति सम्मान व संवेदना को मजबूत करते हैं। जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ समिति ने मृत गाय का अंतिम संस्कार कराया, वह अनुकरणीय है।
क्षेत्र में ईगल गौ सेवा समिति द्वारा किए गए इस गौ सेवा कार्य की व्यापक सराहना हो रही है। लोग समिति के सदस्यों के सामाजिक दायित्व, सेवा भावना और मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org