Sunday, June 7, 2026
No menu items!

सूत सारथी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पार्षद ओमप्रकाश साहू का हुआ सम्मान!

शिवरीनारायण। सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं प्रथम आम सभा समारोह में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री ओमप्रकाश साहू जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उनका श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में श्री ओमप्रकाश साहू जी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और युवा पीढ़ी के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल टाह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन धर्मनगर, शिवरीनारायण स्थित मेला स्थल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org