बालोद। पूज्य बापूजी को उनका मौलिक अधिकार प्राप्त हो और उनके प्रति न्याय सुनिश्चित किया जाए, इसी मांग को लेकर आज बालोद शहर में श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में रायपुर, राजिम, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, कुरूद एवं बालोद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 500 साधक भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान साधकों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से पदयात्रा करते हुए अपनी मांगों और भावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। पदयात्रा के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), बालोद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पूज्य बापूजी को उनके मौलिक अधिकार प्रदान करने तथा न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

एकजुटता और शांतिपूर्ण प्रयास का दिखा संदेश
इस आयोजन में विभिन्न जिलों से पहुंचे साधकों की बड़ी भागीदारी ने आपसी एकजुटता, समर्पण और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अनीता दीदी एवं चंदू भाई सहित सभी सहयोगियों की सक्रिय भूमिका और अथक प्रयास सराहनीय रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी जिलों के साधक भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से साधुवाद दिया।

500 साधकों की एकजुट आवाज ने प्रशासन तक पहुंचाई मांग
बालोद में आयोजित यह पदयात्रा केवल एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का सामूहिक प्रयास रहा। बड़ी संख्या में साधकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। अब साधकों को उम्मीद है कि उनके ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए न्यायोचित पहल की जाएगी।

