Friday, March 14, 2025

नगर पंचायत शिवरीनारायणमें अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार राधेश्याम सोनी,, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ पार्टी और सामाजिक स्तर पर कई पदों पर मनोनीत होकर निस्वार्थ भाव से दे रहे है अपनी सेवा, जिसके चलते नगर में आम जनता का भरपूर मिल रहा समर्थन,,!

नगर पंचायत शिवरीनारायणमें अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार राधेश्याम सोनी,, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ पार्टी और सामाजिक स्तर पर कई पदों पर मनोनीत होकर निस्वार्थ भाव से दे रहे है अपनी सेवा, जिसके चलते नगर में आम जनता का भरपूर मिल रहा समर्थन,,!

- Advertisement -

👉 नगर पंचायत शिवरीनारायण में अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार राधेश्याम सोनी का नाम पूरे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गूंज रहा है,,, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ पार्टी और सामाजिक स्तर पर कई पदों पर मनोनीत होकर निस्वार्थ भाव से दे रहे है अपनी सेवा, जिसके चलते नगर में आम जनता का राधेश्याम सोनी भरपूर मिल रहा है समर्थन। जहां नगर में उनका नाम सबसे आगे है,, अब देखना यह होगा क्या हाईकमान राधेश्याम सोनी को अध्यक्ष पद के लिए टिकट देगी..?

राजनीतिक जीवन के साथ सामाजिक जीवन में राधेश्याम सोनी की लोकप्रियता..!                                                      👇🏻👇🏻👇🏻

आपको बता दे की राधेश्याम सोनी बचपन से ही सरल स्वभाव और जनहित के मुद्दों पर बात करने के साथ आम जनों के बीच जाकर उनकी समस्या सुलझाने में रुचि रखते थे,, जितनी उनकी लोकप्रियता राजनीतिक में है ठीक उतनी ही लोकप्रियता उनके सामाजिक जीवन में भी हैं जिस तरीके से राजनीतिक जीवन में राधेश्याम सोनी को आम जनता का भरपूर समर्थन मिलता है ठीक उसी प्रकार सामाजिक जीवन में भी समाज के लोगों के साथ आम जनता का भी राधेश्याम सोनी को भरपूर समर्थन मिल रहा है,, लगातार सामाजिक और राजनीतिक दोनों में समर्पण होकर कार्य करने वाले ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता को शिवरीनारायण नगर की जनता अध्यक्ष पद पर देखना चाहती हैं, अगर हाईकमान राधेश्याम सोनी को अध्यक्ष पद का टिकट देकर मौका देती है तो निश्चित ही नगर में उनकी जीत तय..!

राजनीतिक जीवन:–

1978 में राधेश्याम सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, तब से लेकर अब तक सक्रिय रूप से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे है।

1982 से लेकर 1985 तक भाजपा नगर अध्यक्ष के पद ग्रहण कर शिवरात्रि केशरवानी, अंबो साव एवं सुभाष केशरवानी जैसे सक्रिय सदस्यों के साथ रहकर अपनी सेवाएं दी।

2019 से लेकर वर्तमान में नगर पंचायत चुनाव में नगर के वार्ड नंबर 8 में पार्षद प्रतिनिधि का दायित्व निभाया, जहां उनकी धर्म पत्नी श्रीमती गायत्री देवी सोनी को पार्षद मनोनीत करने में अहम भूमिका भी निभाई।

सामाजिक जीवन:– राधेश्याम सोनी जी का राजनीतिक जीवन के साथ सामाजिक जीवन में भी काफी लोगों लोकप्रियता हैं,, जहां सामाजिक जीवन में कई पदों पर मनोनीत होकर अपनी सेवाएं दी।                                           👇🏻👇🏻👇🏻

1. उपाध्यक्ष (2019- वर्तमान) – सन 2019 से स्वर्णकार समाज शिवरीनारायण, रहौद, खरौद सर्कल के उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय रूप से निरंतर कार्य कर रहे हैं और सामाजिक जीवन में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे है।

2. सचिव (2022 – वर्तमान) – सन 2022 से सराफा एसोसिएशन शिवरीनारायण, रहौद, खरौद सर्कल के सचिव के रूप में कार्यरत है।

3. आयोजक (2023 – वर्तमान) – नगर शिवरीनारायण में सन 2023 से हो रहे दुर्गा उत्सव में आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य बनकर निस्वार्थ भाव से भव्य दुर्गा माता का पंडाल बनवा कर पूरे नगर को मंत्रमुग्ध करने का कार्य कर रहे हैं।

4. अध्यक्ष (2000 – 2019) – नवयुवक स्वर्णकार समाज शिवरीनारायण, रहौद, खरौद सर्कल के अध्यक्ष पर मनोनीत होकर कार्यभार संभाला और निरंतर निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org