Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

जीएनसी व बीकेबी कंपनियों पर बड़ा आरोप: मजदूरों का एरियर-बोनस और सेफ्टी शू तीन साल से लंबित

Oplus_131072

सुदीप यादव सामरी

सामरी, कुसमी। बॉकसाइट श्रमिक संघ सामरी (BMS) के महामंत्री लक्ष्मण यादव ने हिंडाल्को कंपनी के अंतर्गत कार्यरत जीएनसी कंपनी कैम्प सामरी तथा बिकेबी ट्रांसपोर्ट कंपनी टाटा डिसरिया को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपते हुए मजदूरों को मिलने वाले एरियर बोनस एवं पिछले तीन वर्षों से लंबित सेटिक शू न देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है, कि प्रतिवर्ष नवंबर माह में मजदूरों को देने वाला एरियर बोनस इस वर्ष भी अब तक प्रदान नहीं किया गया है। साथ ही लगातार तीन वर्षों से सेटिक शू भी वितरित नहीं किए गए, जिससे मजदूरों में गहरी नाराजगी है।

महामंत्री लक्ष्मण यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 07 दिसंबर 2025 तक एरियर बोनस और सेटिक शू का वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो मजबूरन BMS संगठन द्वारा श्रमिक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की होगी।

ज्ञापन की एक प्रति हिंडाल्को खान महाप्रबंधक को भी सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org