Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

NKH मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल चांपा में शुरू हुई जनरल लेप्रोस्कोपिक एवं प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी सेवाएँ।

चांपा। क्षेत्र के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब चांपा स्थित NKH मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जनरल, लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर प्रॉक्टोलॉजी सर्जरी की उन्नत सेवाएँ नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से चांपा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को जटिल सर्जिकल उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल प्रबंधन रवि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की प्रॉक्टोलॉजी सर्जन (Proctology Surgeon) मतलब यह विशेषज्ञ सर्जन होता है जो गुदा (anus), मलाशय (rectum), और बृहदान्त्र (colon) से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं का इलाज करता है, जैसे बवासीर, फिशर, भगंदर, और अन्य पाचन तंत्र संबंधी विकार. आजकल इन्हें ज़्यादातर कोलोरेक्टल सर्जन (Colorectal Surgeon) के नाम से जाना जाता है, जो इन अंगों के रोगों का निदान और सर्जरी करते हैं, और यह पाचन तंत्र (gastrointestinal tract) के विशेषज्ञ होते हैं और यहां विशेष रूप से लेजर के माध्यम से उपचार किया जाएगा जिसमें मरीजों को अधिक दर्द सहन करना नहीं पड़ेगा। अनुभवी और विशेषज्ञ सर्जन डॉ. तुषार अरुणकुमार कारवट अब NKH हॉस्पिटल चांपा में नियमित रूप से अपनी सेवाएँ देंगे। डॉ. कारवट ने M.B.B.S के साथ FCPS (सर्जरी, मुंबई), FMAS तथा MUHS से एडवांस्ड GI एंडोस्कोपी में फेलोशिप की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ-साथ GI एंडोस्कोपी में विशेष दक्षता हासिल है।

डॉ. कारवट का कार्य अनुभव भी काफी समृद्ध रहा है। वे नागपुर के शंकारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट सर्जन रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल और पुणे के प्रसिद्ध रूबी हॉल क्लिनिक में सीनियर रेजिडेंट सर्जन के रूप में सेवाएँ दी हैं। नागपुर के MIDAS हॉस्पिटल में भी वे जनरल सर्जन एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर चुके हैं।

अब तक डॉ. कारवट द्वारा NKH मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल चांपा में 300 से अधिक एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। साथ ही एडवांस लेजर तकनीक से बवासीर, फिशर और फिस्टुला जैसे रोगों के 200 से अधिक मरीजों का सफल इलाज किया गया है। लेजर पद्धति से इलाज में कम दर्द, कम रक्तस्राव और जल्दी स्वस्थ होने का लाभ मिलता है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इन सेवाओं के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को समय पर, सुलभ और किफायती अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार मिल सकेगा। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए NKH हॉस्पिटल, गौरव पथ, न्यू बस स्टैंड रोड, चांपा में संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 86020-05033, 62320-33259।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org