Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

अभिनेत्री एल्सा घोष ने संभाली दोहरी ज़िम्मेदारी, पारिवारिक-कॉमेडी फिल्म ‘ओह तेरी!’ 19 दिसंबर को होगी रिलीज़!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी और क्षेत्रीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री एल्सा घोष अपने फिल्मी करियर के एक नए और महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओह तेरी!’ में एल्सा घोष न केवल मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म के निर्देशन की कमान भी स्वयं संभाली है। इस तरह वह फिल्म में अभिनय और निर्देशन—दोनों की जिम्मेदारी निभाती नजर आएंगी। कई वर्षों से सिनेमा जगत में सक्रिय एल्सा घोष ने अपने सशक्त अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और समझदार फिल्मकार भी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आए बिहाइंड द सीन वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, जिनमें एल्सा घोष कलाकारों और तकनीकी टीम को निर्देश देती दिखाई दे रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एल्सा घोष ने फिल्म के हर रचनात्मक पहलू में गहरी भागीदारी निभाई है।

कहानी की प्रस्तुति, दृश्यों की संरचना, कलाकारों के अभिनय से लेकर कैमरा मूवमेंट तक, उन्होंने निर्देशन के तकनीकी और कलात्मक दोनों पक्षों को संतुलित रूप से संभाला है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी एल्सा घोष ने स्वयं लिखी है। मितान मूवीज़ के बैनर तले बनी यह पारिवारिक-कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए संपूर्ण मनोरंजन का वादा करती है।

फिल्म में हास्य, भावनाओं और सामाजिक सरोकारों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, जो हर वर्ग और उम्र के दर्शकों को जोड़ने का प्रयास करता है फिल्म ‘ओह तेरी!’ को 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

फिल्म के निर्माता अजय सिंह राजपूत एवं रोशन दिव्यानी हैं। कलाकारों में एल्सा घोष के साथ रजनीश झांझी, प्रदीप शर्मा, इप्सिता भट्टाचार्य, उपासना वैष्णव, नवीन देशमुख, रोशन विरवानी और आई रॉक सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ओह तेरी!’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है और अब सभी को 19 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org