Sunday, March 29, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की 25 साल की यात्रा का जश्न, जागेश्वरी मेश्राम को मिला विशेष सम्मान!

रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के रजत जयंती वर्ष के तहत रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष आयोजन ‘छत्तीसगढ़ फिल्म का सफर’ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनकर सामने आया। इस आयोजन में राज्य की फिल्म यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। समारोह मे अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम को दिया गया सम्मान।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान न सिर्फ उनकी कला को समर्पित था, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा की पहचान को मजबूती देने वाले कलाकारों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को मजबूत करने के लिए लगातार नीतिगत फैसले और प्रोत्साहन योजनाएं लागू कर रही है।

फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को नई दिशा मिल रही है। इस आयोजन के दौरान फिल्म जगत के कई वरिष्ठ कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। मंच से सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए गए, जिसने नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन और श्री विवेक आचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ‘छत्तीसगढ़ फिल्म का सफर’ कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि राज्य की लोक-संस्कृति, भाषा और प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org