Sunday, March 29, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नई हलचल, ‘मया देदे मयारू 2’ का भव्य आगाज़!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर उत्साह की लहर दौड़ने वाली है। प्रेम, संगीत और पारिवारिक भावनाओं से सजी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया देदे मयारू 2’ का ओपन मीट-अप और ऑडियो विमोचन समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक, शहनाई गार्डन, गोल चौक, डी.डी. नगर, रायपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम, निर्माता-निर्देशक और स्टार कास्ट की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

स्टार कास्ट से सजेगा मंच

फिल्म के मुख्य कलाकार मन कुरेशी, इशिका यादव, लक्षित झांझी और दीक्षा जायसवाल इस मौके पर दर्शकों से रूबरू होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कलाकार, निर्माता, निर्देशक और पूरी फिल्म यूनिट भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

ऑडियो लॉन्च को लेकर जबरदस्त उत्साह

फिल्म के गानों को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा क्रेज देखा जा रहा है। ऑडियो रिलीज़ के साथ ही ‘मया देदे मयारू 2’ से जुड़ी कई नई झलकियां भी सामने आने की उम्मीद है। प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू कृत, तथा अमन मूवी मार्क अलक राय द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म, छत्तीसगढ़ी दर्शकों के दिलों को फिर से छूने का दम रखती है। आयोजकों की ओर से सभी सिनेप्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों को सादर आमंत्रण दिया गया है कि वे इस खास मौके का हिस्सा बनें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इस नए सफर की शुरुआत के साक्षी बनें।

 ‘मया देदे मयारू 2’ – प्यार, मया अउ अपनापन के संग एक नई कहानी!

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org