Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ी फिल्म “सरपंच दिलवाला” में महावीर जांगड़े का जबरदस्त अवतार, निभाएंगे निगेटिव दरोगा का किरदार!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक बार फिर दमदार अभिनय का तड़का लगाने आ रहे हैं जाने-माने अभिनेता महावीर जांगड़े, जो आगामी फिल्म “सरपंच दिलवाला” में एक खतरनाक और प्रभावशाली निगेटिव दरोगा की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार के जरिए महावीर जांगड़े दर्शकों को एक नया और चौंकाने वाला रूप दिखाने वाले हैं। महावीर जांगड़े अपनी सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार डायलॉग डिलीवरी और गहरे अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

इस फिल्म में उनका किरदार न सिर्फ कहानी का अहम मोड़ साबित होगा, बल्कि दर्शकों को भावनात्मक और मानसिक रूप से झकझोरने वाला भी होगा। बताया जा रहा है कि उनका किरदार एक ऐसा दरोगा है, जो सत्ता, लालच और स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, महावीर जांगड़े ने इस रोल के लिए खास तैयारी की है। उन्होंने अपने किरदार की बॉडी लैंग्वेज, बोलने के अंदाज और सोच पर गहराई से काम किया है ताकि वह पूरी तरह से असली और प्रभावशाली लगे। यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स को उनके इस किरदार से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, महावीर जांगड़े इस फिल्म की जान हैं। उनका निगेटिव रोल इतना मजबूत है कि दर्शक उनसे नफरत भी करेंगे और उनके अभिनय की तारीफ भी।” महावीर जांगड़े खुद भी इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, “निगेटिव किरदार निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन यही असली कलाकार की परीक्षा होती है। ‘सरपंच दिलवाला’ में मेरा रोल दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा। “फिल्म “सरपंच दिलवाला” सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जिसमें सत्ता, भ्रष्टाचार और गांव की सच्चाइयों को दिखाया जाएगा। ऐसे में महावीर जांगड़े का यह निगेटिव दरोगा का किरदार कहानी को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाएगा। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि पर्दे पर महावीर जांगड़े अपने इस खतरनाक अवतार से कितना धमाल मचाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org