Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ी फिल्म “सरकारी दामाद” 6 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़, राजनांदगांव में पूरी हुई शूटिंग, पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नई और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्म “सरकारी दामाद” जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का निर्माण 90’s स्टूडियो प्रेजेंट्स और गिल्टी इंजीनियर्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी नीरज ग्वाल ने संभाली है। पोस्टर में पारिवारिक माहौल, सादगी और सांस्कृतिक रंगों की झलक साफ दिखाई देती है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म आम जनजीवन से जुड़ी एक भावनात्मक और मनोरंजक कहानी पेश करेगी।

 

सामाजिक सोच और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित कहानी

 

“सरकारी दामाद” समाज में सरकारी नौकरी को लेकर बनी मानसिकता, रिश्तों की प्राथमिकता और पारिवारिक सोच को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देना भी है, ताकि दर्शक खुद को कहानी से जुड़ा हुआ महसूस कर सकें। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में हास्य, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, जो इसे हर वर्ग के दर्शकों के लिए खास बनाएगा। पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की निगाहें 6 फरवरी 2026 पर टिकी हैं, जब “सरकारी दामाद” बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

 

 

राजनांदगांव में पूरी हुई शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच

 

इस फिल्म से जुड़ी एक और अच्छी खबर यह है कि इसकी पूरी शूटिंग राजनांदगांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। खास बात यह रही कि इसमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव के स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिला है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में यशवंत आनंद, सुरभि कृष्ण श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, उपासना वैष्णव और अनिल सिंह चौहान जैसे नाम शामिल हैं, जो अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने वाले हैं।

 

दमदार टीम और लोकप्रिय आवाज़ें

 

फिल्म की कहानी यशवंत आनंद और रोहित राव ने मिलकर लिखी है, जो एक नई सोच और मजबूत कथानक के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। वहीं, इस फिल्म के निर्माता दीपेश साहू हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर से मजबूती के साथ तैयार किया है। फिल्म के गाने पहले ही यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुके हैं और उन्हें दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इन गानों को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायकों—अनुराग शर्मा, नितिन दुबे, सुनील सोनी, कंचन जोशी, गरिमा दिवाकर और ऋषिराज—ने अपनी आवाज़ दी है, जिससे फ़िल्म के कहानी को और भी खास बना दिया गया है। स्थानीय कलाकारों की मौजूदगी, सामाजिक संदेश से जुड़ी कहानी और लोकप्रिय सिंगर्स के कारण “सरकारी दामाद” पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org