Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

आश्वासन के बाद प्रस्तावित चक्का जाम को समाप्त

 

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करने का आवेदन दिया गया था।

 

इस पर एसडीएम अकलतरा, पीएमजेएसवाई के अधिकारी, न्यूको प्लांट और साईं लीलाधर प्लांट के अधिकारियों की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम अमोरा, आरसमेटा, सोनसरी और परसदा के सरपंचों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मांगें रखीं।

 

बैठक में दोनों प्लांट प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। इसके बाद, प्रस्तावित चक्का जाम को समाप्त कर दिया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org