जांजगीर-चांपा | 22 मार्च 2026 :– जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिलारी निवासी 52 वर्षीय रविकुमार साहू अपने निवास स्थान पर बाहरी लोगों को बुलाकर अन्य धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मकान के अंदर और बाहर करीब 15 से 20 महिला-पुरुष मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 (3) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे तहसील न्यायालय में पेश किया गया।
🚨 पुलिस का कहना:– पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति इस प्रकार की गतिविधियां क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए समय रहते कार्रवाई की गई।
👮 कार्रवाई में शामिल टीम:– इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में स.उ.नि. रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक श्रीकांत सिंह एवं आनंद साण्डे की अहम भूमिका रही।
📢 निष्कर्ष:– पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
