Wednesday, May 20, 2026
No menu items!

षष्ठी चरण (मोनू) साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बम्हनीडीह का सोशल मीडिया प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश अनुसार एवं भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल जी के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल जी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बम्हनीडीह का कार्यकारिणी की सूची की घोषणा की जिसमें जैजैपुर विधानसभा के ग्राम बिर्रा के भाजपा युवा नेता षष्ठी चरण (मोनू) साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल बम्हनीडीह के सोशल मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सोपा गया है
वहीं षष्ठी चरण (मोनू )साहू ने कहा कि संगठन ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मण्डल बम्हनीडीह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी जी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष रिंकू साहू जी एवं जिले व मंडल के सभी पदाधिकारी का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व दिया है उसे पूरी लगन मेहनत से कार्य करते हुए संगठन की रीति नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य करूंगा

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org