JSW पावर प्लांट नरियारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नरियारा। JSW पावर प्लांट नरियारा परिसर में देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री विनीत अग्रवाल, सीनियर EVP, हेड ऑफिस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान “जन गण मन” और “वंदे मातरम्” की गूंज के बीच तिरंगे को सलामी दी गई।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री छबीनाथ सिंह (बिजनेस हेड), श्री जितेंद्र त्रिपाठी (GM), श्री अभिषेक शर्मा (GM-HR) एवं श्री अश्वनी मित्तल (O&M Head) सहित प्लांट परिवार के प्रबंधन सदस्य, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl
देश की प्रगति में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्य अतिथि श्री विनीत अग्रवाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी केवल गौरव का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत देश की आर्थिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। JSW परिवार को अपने कार्यों में सुरक्षा, गुणवत्ता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संस्थान की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत और समर्पण JSW परिवार की सफलता की मजबूत आधारशिला है।
देशभक्ति से सराबोर रहा प्लांट परिसर
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा प्लांट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के सम्मान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के दौरान वातावरण पूरी तरह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने JSW पावर प्लांट नरियारा के “सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
