Monday, November 23, 2026
No menu items!

वार्ड क्रमांक 16 में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की पहल शुरू, बोर खनन कार्य का हुआ शुभारंभ

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 16 में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। वार्ड पार्षद दुर्गा कुर्रे एवं वार्डवासियों के प्रयास से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए सोमवार को बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार, लगभग दो महीने पूर्व वार्ड पार्षद दुर्गा कुर्रे एवं वार्डवासियों ने वार्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय एवं नगर पालिका में आवेदन प्रस्तुत किया था। वार्डवासियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सहमति प्रदान की। इसके बाद निर्माण संबंधी प्रारंभिक कार्रवाई आगे जिधर और सोमवार को बोर खनन कार्य शुरू किया गया।

इस अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद दुर्गा कुर्रे शामिल हुईं। वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया।

वार्डवासियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग पर सकारात्मक पहल करने तथा सहमति प्रदान करने वाले अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उनका कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने से वार्ड सहित आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर पार्षद दुर्गा कुर्रे, जगमोहन खांडे, आनंद राम पटेल, राकेश जोशी एवं पन्ना लाल पटेल सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org