*पूर्णिमा के पावन पर्व पर ग्राम महंत में चंडी दाई मंदिर बंधवा सरोवर में “भव्य गंगा आरती” का आयोजन*

*जांजगीर चांपा*,,,,नवागढ़ ब्लॉक ग्राम महंत के सुप्रसिद्ध और चमत्कारी *चंडी दाई मंदिर स्थित बंधवा सरोवर* में इस पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भव्य भाव गंगा आरती का आयोजन होने जा रहा है
*कार्यक्रम की जानकारी:
बंधवा सरोवर प्राचीन काल से ही गंगा के समान पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। इसी पवित्र सरोवर के तट पर, चांदी दही मंदिर प्रांगण में पूर्णिमा के दिन शाम 6:30 बजे से महा गंगा आरती होगी पूर्णिमा की रात में जब चाँद की चांदनी सरोवर के जल पर पड़ेगी और सैकड़ों दीपक जल में तैरेंगे, तो दृश्य ऐसा होगा जैसे स्वर्ग धरती पर उतर आया हो पुजारीगण108 दीपों की महा-आरती उतारेंगे, शंख-घड़ियाल और ढोल-मंजीरे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
गंगा आरती का महत्व
पूर्णिमा के दिन गंगा आरती करने से चंद्र दोष शांत होता है और मन को शांति मिलती है इस दिन दीपदान करने से पितरों को मोक्ष और परिवार में सुख-समृद्धि आती है चंडी दाई के दरबार में पूर्णिमा की आरती में शामिल होने से हर मनोकामना पूरी होती है इस पावन आयोजन में आप सभी क्षेत्रवासी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। अपने साथ एक दीपक और फूल जरूर लाएं।
आयोजन के बाद महाप्रसाद और भंडारे की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है।
