Wednesday, February 11, 2026
No menu items!

प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख बनने के बाद विकेश साहू का कुसमी में प्रथम आगमन, युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह


सुदीप यादव/सामरी

कुसमी। आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को स्थानीय बस स्टैंड कुसमी स्थित ऑपरेटिव बैंक के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री विकेश साहू का अपने गृह नगर कुसमी में प्रथम आगमन होने जा रहा है। निर्धारित समय दोपहर 3 बजे उनके आगमन को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाए जाने के बाद यह उनका पहला कुसमी दौरा है, जिसे लेकर नगरवासियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो व संदेश साझा कर माहौल बना दिया है। श्री साहू के आगमन को लेकर समर्थकों में जोश और उत्साह चरम पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular




More forecasts: oneweather.org